कालपी: परौसा विद्युत उपकेंद्र पर सैकड़ों ग्रामीणों ने किया हंगामा, लो वोल्टेज और बिजली संकट से फूटा गुस्सा
Kalpi, Jalaun | Aug 1, 2026 कालपी के परौसा विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार सुबह 11:30 बजे बिजली की बदहाल व्यवस्था से नाराज सैकड़ो ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या के साथ-साथ पिछले एक माह से 24 घंटे में केवल 4 से 5 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल रही है। इसके अलावा कई बार 24 घंटे से अधिक समय तक भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं होती।