मिर्ज़ापुर: दहेज के लिए बेटी की हत्या कर शव को गायब करने का आरोप ससुराल वालों पर, नकहरा निवासी पीड़ित पिता ने एसपी को सौंपा पत्रक
चुनार थाना क्षेत्र के नकहरा गांव निवासी पीड़ित पिता ने बेटी की हत्या कर शव को गायब करने का ससुराल वालों पर आरोप लगाकर कार्रवाई के लिए बुधवार की दोपहर एक बजे एसपी को पत्र सौंपा। कहा कि 5 मई 2025 को ही उनकी बेटी गायब है, तभी से उसका मोबाइल बंद है। ससुराल के लोग कहते हैं उनकी बेटी मुंबई गई है। लेकिन वह मुंबई में भी नहीं मिली। पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।