Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
image
image
image
image
image

रोहतास में मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना को लेकर बैठक,11 लाख रुपये तक मिलेगा लाभ बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना-2026 को लेकर बैठक की गई है। रोहतास जिले में शेरशाह सूरी का मकबरा, मांझर कुंड और धुआं कुंड को इस योजना में शामिल किया गया है। इन पर्यटन स्थलों के पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग अपने घरों को होमस्टे के रूप में विकसित कर योजना का लाभ उठा सकेंगे। योजना के तहत अधिकतम चार कमरों के विकास के लिए 10 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। वहीं महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और 18 से 25 वर्ष के युवाओं को प्रति कमरा 25 हजार रुपये अतिरिक्त सहायता दी जाएगी, जिससे कुल लाभ 11 लाख रुपये तक हो सकेगा। इच्छुक आवेदकों को घर एवं जमीन के दस्तावेज, आधार, पैन और बैंक खाते की जानकारी देनी होगी। पर्यटन विभाग प्रशिक्षण, पंजीकरण और प्रचार-प्रसार में भी सहयोग देगा। जिला प्रशासन ने पात्र लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Kargahar, Rohtas | Jul 10, 2026

MORE NEWS

सूर्यपुरा में 18 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन पर कब्जा, प्रशासन ने कराई मापी और कराया सीमांकन

 सूर्यपुरा प्रखंड की सूर्यपुरा पंचायत के सूर्यपुरा मौजा में मुख्यमंत्री रैन बसेरा-2 योजना के तहत 18 भूमिहीन परिवारों को उनकी आवंटित तीन-तीन डिसमिल जमीन पर प्रशासन ने विधिवत कब्जा दिलाया। इस दौरान बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार की मौजूदगी में राजस्व अधिकारियों ने भूमि की मापी कर सीमांकन कराया तथा पिलर भी गड़वाए। जानकारी के अनुसार, अगस्त 2024 में बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री रैन बसेरा-2 योजना के तहत 18 भूमिहीन परिवारों को तीन-तीन डिसमिल आवासीय भूमि का पर्चा (लाल कार्ड) दिया गया था। उस समय भूमि की मापी और सीमांकन कर पिलर भी गाड़े गए थे, लेकिन कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पिलरों को उखाड़कर फेंक दिया था, जिससे लाभार्थियों को जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका। एसडीएम प्रभात कुमार ने बताया कि कुछ लोग भूमि पर अपना दावा करते हुए न्यायालय में मामला लंबित होने की बात कह रहे थे, लेकिन जांच के दौरान उनके दावे के समर्थन में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। सभी पहलुओं की जांच के बाद प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 18 लाभार्थियों को उनकी आवंटित भूमि पर कब्जा दिलाया और भविष्य में विवाद की संभावना को देखते हुए पुनः सीमांकन कर पिलर भी गड़वाए गए। अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी ने बताया कि अगस्त 2024 में सभी भूमिहीन परिवारों को आवासीय बस्ती के लिए तीन-तीन डिसमिल भूमि का पर्चा दिया गया था। उस समय भी भूमि की मापी और सीमांकन कराया गया था, लेकिन विवाद करने वाले लोगों ने सीमांकन के पिलरों को उखाड़कर फेंक दिया था। शुक्रवार को दोबारा मापी और सीमांकन कर सभी 18 भूमिहीन परिवारों को उनकी आवंटित भूमि पर विधिवत कब्जा दिला दिया गया। भूमि प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में फुलपतो देवी, मंझारो देवी, कुरैश खातून, कविता देवी, आशा देवी, सोनाझारी देवी, पिंटू कुमार, किरण देवी, भागीरथी देवी, सैंया देवी सहित कुल 18 लाभार्थी शामिल हैं।

सूर्यपुरा में 18 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन पर कब्जा, प्रशासन ने कराई मापी और कराया सीमांकन सूर्यपुरा प्रखंड की सूर्यपुरा पंचायत के सूर्यपुरा मौजा में मुख्यमंत्री रैन बसेरा-2 योजना के तहत 18 भूमिहीन परिवारों को उनकी आवंटित तीन-तीन डिसमिल जमीन पर प्रशासन ने विधिवत कब्जा दिलाया। इस दौरान बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार की मौजूदगी में राजस्व अधिकारियों ने भूमि की मापी कर सीमांकन कराया तथा पिलर भी गड़वाए। जानकारी के अनुसार, अगस्त 2024 में बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री रैन बसेरा-2 योजना के तहत 18 भूमिहीन परिवारों को तीन-तीन डिसमिल आवासीय भूमि का पर्चा (लाल कार्ड) दिया गया था। उस समय भूमि की मापी और सीमांकन कर पिलर भी गाड़े गए थे, लेकिन कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पिलरों को उखाड़कर फेंक दिया था, जिससे लाभार्थियों को जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका। एसडीएम प्रभात कुमार ने बताया कि कुछ लोग भूमि पर अपना दावा करते हुए न्यायालय में मामला लंबित होने की बात कह रहे थे, लेकिन जांच के दौरान उनके दावे के समर्थन में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। सभी पहलुओं की जांच के बाद प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 18 लाभार्थियों को उनकी आवंटित भूमि पर कब्जा दिलाया और भविष्य में विवाद की संभावना को देखते हुए पुनः सीमांकन कर पिलर भी गड़वाए गए। अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी ने बताया कि अगस्त 2024 में सभी भूमिहीन परिवारों को आवासीय बस्ती के लिए तीन-तीन डिसमिल भूमि का पर्चा दिया गया था। उस समय भी भूमि की मापी और सीमांकन कराया गया था, लेकिन विवाद करने वाले लोगों ने सीमांकन के पिलरों को उखाड़कर फेंक दिया था। शुक्रवार को दोबारा मापी और सीमांकन कर सभी 18 भूमिहीन परिवारों को उनकी आवंटित भूमि पर विधिवत कब्जा दिला दिया गया। भूमि प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में फुलपतो देवी, मंझारो देवी, कुरैश खातून, कविता देवी, आशा देवी, सोनाझारी देवी, पिंटू कुमार, किरण देवी, भागीरथी देवी, सैंया देवी सहित कुल 18 लाभार्थी शामिल हैं।

Kargahar, Rohtas | Jul 14, 2026

सूर्यपुरा में राजकीय महाविद्यालय का एसडीएम ने किया निरीक्षण, उद्घाटन की तैयारियों का लिया जायजा

 राजकीय महाविद्यालय, सूर्यपुरा के उद्घाटन कार्यक्रम से एक दिन पहले बुधवार शाम अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार एवं देव मदन राय ने महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल, मंच, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उद्घाटन समारोह को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समय पर सभी तैयारियां पूरी करने तथा आगंतुकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय, सूर्यपुरा के उद्घाटन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और कार्यक्रम को लेकर अंतिम तैयारियां तेज़ी से पूरी की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महाविद्यालय परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।

सूर्यपुरा में राजकीय महाविद्यालय का एसडीएम ने किया निरीक्षण, उद्घाटन की तैयारियों का लिया जायजा राजकीय महाविद्यालय, सूर्यपुरा के उद्घाटन कार्यक्रम से एक दिन पहले बुधवार शाम अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार एवं देव मदन राय ने महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल, मंच, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उद्घाटन समारोह को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समय पर सभी तैयारियां पूरी करने तथा आगंतुकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय, सूर्यपुरा के उद्घाटन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और कार्यक्रम को लेकर अंतिम तैयारियां तेज़ी से पूरी की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महाविद्यालय परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।

Kargahar, Rohtas | Jul 14, 2026