कानपुर: जनपद में रामनवमी पर जुलूस में भगदड़ और मारपीट की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी : JCP हरीश चन्दर
जेसीपी ने मंगलवार 12बजे जानकरी देते हुए बताया।रामनवमीके अवसर पर जनपद में सैकड़ों शोभायात्राएं एवं जुलूस पूर्ण भव्यता और शांति के साथ संपन्न हुए। मेस्टन रोड पर प्रस्तावित एक शोभायात्रा को लेकर कुछ तथाकथित यूट्यूबर्स एवं असामाजिक तत्वों द्वारा जुलूस में भगदड़ एवं मारपीट की अफवाह फैलाई गई, जो पूर्णतः असत्य है। भ्रामक खबर फैलाने वालो पर उचित कार्यवाही की जायेगी