कानपुर: टैरिफ वार का शहर पर असर, कानपुर के निवेशकों के ₹2000 करोड़ डूबे
दुनिया भर में शुरू हुए टैरिफ वार का असर देश-विदेश के साथ शहर पर भी पड़ा।शहर के निवेशकों के करीब 2000 करोड़ डूब गए। मार्केट एक्सपर्ट प्रदीप सिन्हा ने मंगलवार सुबह 8:00 बजे बताया कि, मार्केट क्रैश होने के साथ ही शहर के निवेशकों के करीब 2000 करोड़ डूब गए हैं जिससे ऊबरने में 3 से 6 महीने का समय लग सकता है।