कानपुर: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के प्रबंधन पर महिला कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज
चकेरी थाने में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के प्रबंधक बीएन शर्मा के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।प्रबंधन पर महिला कर्मचारी ने उत्पीड़न करने का आरोप लगाया की प्रबंधक डिमांड पूरी न करने पर ट्रांसफर की धमकी देता था।थाना प्रभारी ने मंगलवार सुबह 8 बजे बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।