नवाबगंज: लखनऊ अग्निकांड के बाद बाराबंकी प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी पर चलाया निरीक्षण अभियान
लखनऊ अग्निकांड के बाद बाराबंकी प्रशासन सख्त, कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी पर निरीक्षण अभियान जारी है। लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बाराबंकी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नवाबगंज तहसील क्षेत्र में कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया जा रहा है।