मेड़ता: मेड़ता के रिया में पालिका अध्यक्ष के तीन समर्थक टावर पर चढ़े, डीएसपी और तहसीलदार पर कपड़े फाड़ने व मोबाइल छीनने का आरोप
Merta, Nagaur | Sep 19, 2025 मेड़ता क्षेत्र के रियांबड़ी में बजरी परिवहन को लेकर तहसीलदार और रियांबड़ी पालिकाध्यक्ष में तकरार हो गई। पालिकाध्यक्ष ने तहसीलदार पर जेब फाड़कर मोबाइल छीनने और डेगाना डीएसपी पर धक्का देते हुए कुर्ते का बटन तोड़ने का आरोप लगाया है। पालिकाध्यक्ष के साथ हुए इस घटनाक्रम के बाद शाम सवा 7 बजे करीब पालिकाध्यक्ष के 3 समर्थक टावर पर चढ़ गए और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग