हुलासगंज: जहानाबाद पुलिस ने वारंटी व शराबी गिरफ्तार किए, ₹82 हजार वाहन जुर्माना भी वसूला
जहानाबाद: जहानाबाद पुलिस ने 1 अगस्त की कार्रवाई का विवरण जारी करते हुए बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर एक एनबीडब्ल्यू वारंटी और शराब पीने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। ओकरी थाना क्षेत्र से सुधन मांझी को शराब पीने तथा नगर थाना क्षेत्र से मलहचक निवासी राहुल कुमार को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।