चंदौली: सदर ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुल 28 जोड़ों की शादी संपन्न हुई
सदर कोतवाली परिसर में गुरुवार दोपहर 28 जोड़ों की शादी सकुशल संपन्न हुई। आयोजित सामूहिक शादी में जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित उपहार सामग्री का वितरण किया गया। जिसमें जेवरात,किचन का सामान,बैग,कंबल आदि दिया गया तथा प्रत्येक कन्या के खाते में ₹35000 की धनराशि भेजी जाएगी। कार्यक्रम में विधायक,ब्लॉक प्रमुख संबंधित अधिकारियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।