लैलूंगा: फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस रैकेट पर बड़ा एक्शन, रायगढ़ में ट्रैवल्स एजेंसी पर पुलिस और आरटीओ की संयुक्त दबिश
रायगढ़ में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाने की शिकायत पर पुलिस और आरटीओ ने संयुक्त कार्रवाई की। बाबा ट्रेवल्स एजेंसी से जुड़े करीब 180 लाइसेंसों की जांच चल रही है। नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।