कायमगंज: कायमगंज के एक गांव निवासी युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में पिया हार्पिक, शादी का रिश्ता टूटने के बाद तनाव में थी युवती
कायमगंज कोतवाली के एक गांव निवासी 26 वर्षीय युवती ने घर में रखा संदिग्ध परिस्थितियों में हार्पिक पी लिया। परिजनों ने सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल लोहिया के लिए रेफर कर दिया।युवती के पिता ने बताया उनकी बेटी का विवाह तय हुआ था। लड़के पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया।इस घटना के बाद वह मानसिक तनाव में रहने लगी थी।