नवाबगंज: बाराबंकी जिले में मिशन शक्ति फेज 5 के तहत पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया
बाराबंकी जिले में पुलिस के समस्त थानों में संचालित मिशन शक्ति केन्द्र की महिला अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा अपने- अपने क्षेत्रों में महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक कर उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की जानकारी दी गई। इसी क्रम में महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु वीमेन पावर लाइन की जानकारी दी।