स्याना: नगर के खानपुर मार्ग पर क्षेत्रीय विधायक ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और किया निस्तारण
Siyana, Bulandshahr | Jul 31, 2026
नगर के खानपुर मार्ग स्थित कैंप कार्यालय पर क्षेत्रीय विधायक ने जनता दरबार लगाकर लोगों की जन समस्याएं सुन अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया। शुक्रवार को विधायक देवेंद्र सिंह लोधी अपने कैंप कार्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने जनता दरबार लगाकर नगर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान दर्जनों लोग मौजूद रहे।