राघोगढ़: सावत खेड़ी गांव में जुआ खेलते 14 लोग गिरफ्तार, राघौगढ़ पुलिस ने ₹40000 नगदी और ताश की गड्डी ज़ब्त की
Raghogarh, Guna | May 30, 2026 राघोगढ़ थाना के साबत खेड़ी गांव में जुआ पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की। 30 मई को थाना प्रभारी ने बताया, 29 30 मई 2026 की रात सूचना पर सावत खेड़ी गांव में दबिश दी। जुआ खेल रहे 6 लोगों को पकड़ लिया 8 लोग अंधेरे में भाग गए। मौके से ₹40000 नगदी और ताश की गड्डी जप्त की है। जुआ खेलते पकड़े 6 और फरार हुए 8 सहित 14 लोगो पर मामला दर्ज कर फरार लोगो की तलाश जारी है।