प्रयागराज: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अनिल तिवारीः सचिव पद पर विक्रांत पांडेय ने जीत दर्ज की
सीनियर एडवोकेट अनिल तिवारी एक बार फिर से अध्यक्ष चुने गए हैं। जबकि सचिव पद पर हुए कांटे के मुकाबले में विक्रांत पांडेय ने जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर चुने गए अनिल तिवारी ने राकेश पांडेय उर्फ बबुआ को 603 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। अनिल तिवारी को 3048 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे राकेश पांडेय को 2445 वोटों से संतोष करना पड़ा।