Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
No video available

छिंदवाड़ा:अवैध शराब तस्करी पर अमरवाड़ा सिंगोड़ी पुलिस का जोरदार हमला:108 पाव शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार @_fast_news

MORE NEWS

#विश्व_साइकिल_दिवस के उपलक्ष्य में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज स्थानीय पुलिस लाइन में  "संडे ऑन साइकिल" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh

#विश्व_साइकिल_दिवस के उपलक्ष्य में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज स्थानीय पुलिस लाइन में "संडे ऑन साइकिल" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026

ग्राम बीजागोरा में पर्यावरण जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
=========================================================

राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग भोपाल के दिशा-निर्देशानुसार जिले के ग्राम बीजागोरा में गत दिवस पर्यावरण जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
     कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर श्री कैलाश सोनेवार ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और इनके बिना स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती।
     इस अवसर पर प्राकृतिक खेती विशेषज्ञ श्री राजेश धारे ने प्राकृतिक खेती के लाभों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती से भूमि की उर्वरता बनी रहती है, उत्पादन लागत कम होती है तथा मानव स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है, जल स्रोत प्रदूषित होते हैं तथा मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
      कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित जनों द्वारा पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। सभी प्रतिभागियों ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 10 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में आनंदकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

ग्राम बीजागोरा में पर्यावरण जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ========================================================= राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग भोपाल के दिशा-निर्देशानुसार जिले के ग्राम बीजागोरा में गत दिवस पर्यावरण जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर श्री कैलाश सोनेवार ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और इनके बिना स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती। इस अवसर पर प्राकृतिक खेती विशेषज्ञ श्री राजेश धारे ने प्राकृतिक खेती के लाभों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती से भूमि की उर्वरता बनी रहती है, उत्पादन लागत कम होती है तथा मानव स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है, जल स्रोत प्रदूषित होते हैं तथा मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित जनों द्वारा पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। सभी प्रतिभागियों ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 10 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में आनंदकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026

विश्व साइकिल दिवस पर "संडे ऑन साइकिल" कार्यक्रम संपन्न, निकली साइकिल रैली
========================================================

विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 7 जून को "संडे ऑन साइकिल" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत सभी की सहभागिता से स्थानीय पुलिस लाइन छिंदवाड़ा से रविवार सुबह 7 बजे साइकिल रैली निकाली गई।
     जिला खेल अधिकारी ने बताया कि रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर इंदिरा चौराहा, पोला ग्राउंड, ईएलसी चौक से टर्न होकर कलेक्टर कार्यालय के सामने से होते हुए सत्कार चौक और बस स्टैंड मार्ग से वापस पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई।
     साइकिल रैली में जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों, युवाओं, खिलाड़ियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर श्री विक्रम अहके एवं अपर कलेक्टर श्री धीरेंद्र सिंह की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नियमित साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना था।

विश्व साइकिल दिवस पर "संडे ऑन साइकिल" कार्यक्रम संपन्न, निकली साइकिल रैली ======================================================== विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 7 जून को "संडे ऑन साइकिल" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत सभी की सहभागिता से स्थानीय पुलिस लाइन छिंदवाड़ा से रविवार सुबह 7 बजे साइकिल रैली निकाली गई। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर इंदिरा चौराहा, पोला ग्राउंड, ईएलसी चौक से टर्न होकर कलेक्टर कार्यालय के सामने से होते हुए सत्कार चौक और बस स्टैंड मार्ग से वापस पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। साइकिल रैली में जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों, युवाओं, खिलाड़ियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर श्री विक्रम अहके एवं अपर कलेक्टर श्री धीरेंद्र सिंह की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नियमित साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना था।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026

कुलगुरु डॉ. त्रिपाठी ने तामिया कॉलेज का किया निरीक्षण, परीक्षा व्यवस्थाओं पर संतुष्टि व्यक्त की
=============================================================

शासकीय महाविद्यालय तामिया में छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. इंद्र प्रसाद त्रिपाठी का औचक आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय में संचालित विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर परीक्षा संचालन की प्रक्रिया का जायजा लिया।
      निरीक्षण के दौरान कुलगुरु ने परीक्षा कक्षों का अवलोकन करते हुए परीक्षा की पारदर्शिता, गोपनीयता एवं अनुशासन बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के उपरांत कुलगुरु ने महाविद्यालय में नियमानुसार एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं पर संतुष्टि व्यक्त की।
      इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री विजय सिंह सिरसाम ने कुलगुरु को महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों, नियमित कार्यवाही, विद्यार्थियों की समस्याओं एवं उपलब्ध संसाधनों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कुलगुरु ने विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिये आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए।
      विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कुलगुरु डॉ. त्रिपाठी ने महाविद्यालय परिसर में आंवला एवं आम के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्टाफ से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान किया।
     कार्यक्रम के दौरान डॉ. सीताराम शर्मा, विभागाध्यक्ष हिंदी, गर्ल्स कॉलेज छिंदवाड़ा भी उपस्थित रहे। साथ ही कुलगुरु ने तामिया में चल रहे शिक्षा मंडल के अभ्यास वर्ग में सहभागिता करते हुए शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में शिक्षण संस्थाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने पर बल दिया। निरीक्षण एवं अन्य कार्यक्रमों के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित था।

कुलगुरु डॉ. त्रिपाठी ने तामिया कॉलेज का किया निरीक्षण, परीक्षा व्यवस्थाओं पर संतुष्टि व्यक्त की ============================================================= शासकीय महाविद्यालय तामिया में छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. इंद्र प्रसाद त्रिपाठी का औचक आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय में संचालित विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर परीक्षा संचालन की प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुलगुरु ने परीक्षा कक्षों का अवलोकन करते हुए परीक्षा की पारदर्शिता, गोपनीयता एवं अनुशासन बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के उपरांत कुलगुरु ने महाविद्यालय में नियमानुसार एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं पर संतुष्टि व्यक्त की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री विजय सिंह सिरसाम ने कुलगुरु को महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों, नियमित कार्यवाही, विद्यार्थियों की समस्याओं एवं उपलब्ध संसाधनों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कुलगुरु ने विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिये आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कुलगुरु डॉ. त्रिपाठी ने महाविद्यालय परिसर में आंवला एवं आम के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं स्टाफ से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सीताराम शर्मा, विभागाध्यक्ष हिंदी, गर्ल्स कॉलेज छिंदवाड़ा भी उपस्थित रहे। साथ ही कुलगुरु ने तामिया में चल रहे शिक्षा मंडल के अभ्यास वर्ग में सहभागिता करते हुए शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में शिक्षण संस्थाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने पर बल दिया। निरीक्षण एवं अन्य कार्यक्रमों के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित था।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

नगर निगम की कार्रवाई: होटलों और रेस्टोरेंट्स में अग्नि सुरक्षा की गहन जांच, फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का किया प्रदर्शन
============================================================

नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी. राय के निर्देशानुसार शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज नगर निगम द्वारा व्यापक जांच अभियान चलाया गया। नगर निगम के फायर अधिकारी अभिषेक दुबे ने अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, रेस्टोरेंट्स और होटलों का निरीक्षण किया।
      जांच के दौरान प्रतिष्ठानों में स्थापित फायर फाइटिंग सिस्टम, फायर अलार्म, फायर एक्सटिंग्विशर, हाइड्रेंट सिस्टम तथा आपातकालीन निकास मार्गों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र (सेफ्टी सर्टिफिकेट) एवं फायर ऑडिट से संबंधित दस्तावेजों की भी गहन जांच की गई।
       फायर सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों जैसे किचन एरिया, स्टोर रूम, ट्रांसफार्मर और जनरेटर के आसपास के क्षेत्रों को लेकर संचालकों एवं कर्मचारियों को जागरूक किया गया। टीम द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों में फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग का प्रदर्शन भी किया गया। इसके अलावा कर्मचारियों को आग लगने जैसी स्थिति में आपातकालीन निकास द्वारों का सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से उपयोग करने संबंधी जानकारी दी गई।
      निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गईं। ऐसे संस्थानों को नगर निगम की ओर से नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार शीघ्र करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम की कार्रवाई: होटलों और रेस्टोरेंट्स में अग्नि सुरक्षा की गहन जांच, फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का किया प्रदर्शन ============================================================ नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी. राय के निर्देशानुसार शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज नगर निगम द्वारा व्यापक जांच अभियान चलाया गया। नगर निगम के फायर अधिकारी अभिषेक दुबे ने अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, रेस्टोरेंट्स और होटलों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान प्रतिष्ठानों में स्थापित फायर फाइटिंग सिस्टम, फायर अलार्म, फायर एक्सटिंग्विशर, हाइड्रेंट सिस्टम तथा आपातकालीन निकास मार्गों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र (सेफ्टी सर्टिफिकेट) एवं फायर ऑडिट से संबंधित दस्तावेजों की भी गहन जांच की गई। फायर सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों जैसे किचन एरिया, स्टोर रूम, ट्रांसफार्मर और जनरेटर के आसपास के क्षेत्रों को लेकर संचालकों एवं कर्मचारियों को जागरूक किया गया। टीम द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों में फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग का प्रदर्शन भी किया गया। इसके अलावा कर्मचारियों को आग लगने जैसी स्थिति में आपातकालीन निकास द्वारों का सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से उपयोग करने संबंधी जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गईं। ऐसे संस्थानों को नगर निगम की ओर से नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार शीघ्र करने के निर्देश दिए गए हैं।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

छिंदवाड़ा:अवैध शराब तस्करी पर अमरवाड़ा सिंगोड़ी पुलिस का जोरदार हमला:108 पाव शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार @_fast_news - Chhindwara Nagar News