गया टाउन सीडी ब्लॉक: IG विकास वैभव ने जनता दरबार में गयाजी सहित मगध के सभी जिले से पीड़ितों की सुनी शिकायतें,कुछ मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा
गयाजी पुलिस कार्यालय में आज दिनांक 8 जून सोमवार को आईजी विकास वैभव के द्वारा गयाजी सहित मगध के सभी जिलों से जनता दरबार में आए आमजनों की शिकायतें सुनी गई। जिसमें पीड़ित जिले भर से अपनी-अपनी समस्या लेकर उपस्थित हुए थे। इसकी जानकारी आज दिनांक 8 जून सोमवार की दोपहर 3 बजे के करीब आईजी विकास वैभव ने दी है।