रामपुर: एआरटीओ ने रामपुर रोडवेज के पास 13 अनाधिकृत वाहनों को किया सीज, 44 ओवरलोड वाहनों के काटे चालान
Rampur, Rampur | Nov 17, 2024 रामपुर रोडवेज पर एआरटीओ ने 13 अनाधिकृत वाहनों को सीज किया है। जबकि 44 ओवरलोड वाहनों के चालान काटे हैं। यह तस्वीर शनिवार की शाम 5:00 की बताई जा रही है। एआरटीओ ने फोन पर वार्तालाप करके बताया कि आज रोडवेज पर यह बड़ी कार्रवाई हमारे द्वारा की गई है, साथ ही यातायात सुरक्षा को लेकर लोगों को समझाया गया है । यातायात के नियमों का पालन करें, और वाहन के चालान से बचें ।