कौंच: कोंच में सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली न मिलने पर किसानों का आक्रोश, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, प्रदर्शन की दी चेतावनी
Konch, Jalaun | Apr 23, 2026 कोंच में गुरुवार की दोपहर करीब 1:30 बजे भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने एसडीएम ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में बिजली संकट की शिकायत की। किसानों ने बताया कि मूंग की फसल की सिंचाई के लिए पर्याप्त और नियमित बिजली नहीं मिल रही, जिससे फसलें सूखने की कगार पर हैं, किसानों का आरोप है कि विधिवत कनेक्शन होने के बावजूद बिजली आपूर्ति बेहद कम है।