धौलपुर: शहरी सेवा शिविर में 17 कर्मचारी गायब, एडीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी शहरी सेवा शिविर योजना के तहत शुक्रवार को आयोजित शिविर में उस समय हड़कंप मच गया, जब अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) हरिराम मीणा ने अचानक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की। सुबह करीब 10:12 बजे पहुंचे एडीएम को शिविर में तैनात 70 कर्मचारियों में से 17 कर्मचारी नदारद मिले, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद क