प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुखेंद्र सिंह बन्ना के वाहन चालक मुन्ना पटेल के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर मऊगंज। प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना के वाहन चालक मुन्ना पटेल के पिता का दुखद निधन हो गया। इस खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई ।
निधन की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मुन्ना पटेल एवं परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन भी शोक व्यक्त करने पहुंचे। सभी ने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
पूर्व विधायक बन्ना ने कहा कि मुन्ना पटेल लंबे समय से पार्टी से जुड़कर निष्ठा के साथ सेवा कर रहे हैं। ऐसे दुखद समय में पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है।