Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
No video available

21/3/3/2023को क्वारी नदी बुधारा भिण्ड में राष्ट्रीय किसान मोर्चा की किसान बचाओ देश बचाओ ईवीएम भंडाफोड़ राष्ट्रव्यापी परिवर्तन यात्रा पार्ट 4 का स्वागत करते हुए कमेरा श्रमणशील क्रांतिकारी परिवारों ,सम विचारी भा. किसान मजदूर संघ संगठन के साथी

35.2k views | Bhind Nagar, Bhind | Mar 21, 2023

MORE NEWS

भिण्ड में दस्तक अभियान का हुआ शंखनाद

विधायक श्री कुशवाह ने बच्चों को पिलाई विटामिन-ए की खुराक

बांटे ओआरएस और जिंक पैकेट

जिला चिकित्सालय भिण्ड में आज दस्तक अभियान का गरिमामयी और भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक भिण्ड श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. यादव, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.के.मिश्रा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव भटनागर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आलोक शर्मा, आर.एम.ओ. डॉ. आर.एस. कुशवाह तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती ज्योति अंसोलिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र के दौरान विधायक भिण्ड श्री कुशवाह और उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों ने 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई। इसके साथ ही बच्चों में डायरिया की रोकथाम के लिए ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियों का वितरण भी किया। 
अभियान के शुभारंभ पर विधायक भिण्ड श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और उनका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। दस्तक अभियान के माध्यम से हमारी सरकार हर घर तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस.यादव ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 5 वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण, एनीमिया, और अन्य गंभीर बीमारियों की शुरुआती पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों की सेहत की जांच करेंगी। उन्होंने भिण्ड जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि जब स्वास्थ्य कार्यकर्ता आपके घर आएं, तो अपने बच्चों की जांच जरूर कराएं और कोई भी पात्र बच्चा विटामिन-ए की खुराक और इस स्वास्थ्य कवच से वंचित नहीं रहना चाहिए। 
इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. यादव ने बताया कि दस्तक अभियान जिले के बच्चों को कुपोषण और एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने का एक प्रभावी माध्यम है। हमारा पूरा मैदानी अमला मुस्तैदी से फील्ड में उतरेगा और जो बच्चे अति-कुपोषित या गंभीर बीमार पाए जाएंगे, उन्हें तुरंत चिन्हित कर पोषण पुनर्वास केंद्र या जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा, ताकि उन्हें बिना किसी देरी के त्वरित और निःशुल्क इलाज मिल सके।

इसी क्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव भटनागर ने खुराक और दवाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए विटामिन-ए की खुराक संजीवनी की तरह है, जो उनकी आंखों की रोशनी और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। इसके साथ ही मौसम को देखते हुए बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए घर-घर ओआरएस पैकेट और जिंक टैबलेट का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के माध्यम से प्रत्येक बच्चे की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की डिजिटल और रियल-टाइम ट्रैकिंग भी की जाएगी ताकि व्यवस्था पारदर्शी और सटीक रहे। 
इस अभियान के दौरान सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों की सेहत जांचेंगे और उनके परिजनों को आवश्यक परामर्श व संदर्भित सेवाएं प्रदान करेंगे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

भिण्ड में दस्तक अभियान का हुआ शंखनाद विधायक श्री कुशवाह ने बच्चों को पिलाई विटामिन-ए की खुराक बांटे ओआरएस और जिंक पैकेट जिला चिकित्सालय भिण्ड में आज दस्तक अभियान का गरिमामयी और भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक भिण्ड श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. यादव, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.के.मिश्रा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव भटनागर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आलोक शर्मा, आर.एम.ओ. डॉ. आर.एस. कुशवाह तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती ज्योति अंसोलिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र के दौरान विधायक भिण्ड श्री कुशवाह और उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों ने 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई। इसके साथ ही बच्चों में डायरिया की रोकथाम के लिए ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियों का वितरण भी किया। अभियान के शुभारंभ पर विधायक भिण्ड श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और उनका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। दस्तक अभियान के माध्यम से हमारी सरकार हर घर तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस.यादव ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 5 वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण, एनीमिया, और अन्य गंभीर बीमारियों की शुरुआती पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों की सेहत की जांच करेंगी। उन्होंने भिण्ड जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि जब स्वास्थ्य कार्यकर्ता आपके घर आएं, तो अपने बच्चों की जांच जरूर कराएं और कोई भी पात्र बच्चा विटामिन-ए की खुराक और इस स्वास्थ्य कवच से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. यादव ने बताया कि दस्तक अभियान जिले के बच्चों को कुपोषण और एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने का एक प्रभावी माध्यम है। हमारा पूरा मैदानी अमला मुस्तैदी से फील्ड में उतरेगा और जो बच्चे अति-कुपोषित या गंभीर बीमार पाए जाएंगे, उन्हें तुरंत चिन्हित कर पोषण पुनर्वास केंद्र या जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा, ताकि उन्हें बिना किसी देरी के त्वरित और निःशुल्क इलाज मिल सके। इसी क्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव भटनागर ने खुराक और दवाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए विटामिन-ए की खुराक संजीवनी की तरह है, जो उनकी आंखों की रोशनी और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। इसके साथ ही मौसम को देखते हुए बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए घर-घर ओआरएस पैकेट और जिंक टैबलेट का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के माध्यम से प्रत्येक बच्चे की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की डिजिटल और रियल-टाइम ट्रैकिंग भी की जाएगी ताकि व्यवस्था पारदर्शी और सटीक रहे। इस अभियान के दौरान सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों की सेहत जांचेंगे और उनके परिजनों को आवश्यक परामर्श व संदर्भित सेवाएं प्रदान करेंगे। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

जिला मुख्यालय पर संयुक्त कलेक्टर ने की जनसुनवाई

जनसुनवाई में 135 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई

मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्री विनोद सिंह ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आये 135 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री कविता यादव द्वारा भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की गई। 
 जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कलेक्टर ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके संबंध में आवेदक को भी कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश भी दिए।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

जिला मुख्यालय पर संयुक्त कलेक्टर ने की जनसुनवाई जनसुनवाई में 135 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्री विनोद सिंह ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आये 135 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री कविता यादव द्वारा भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कलेक्टर ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके संबंध में आवेदक को भी कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश भी दिए। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Department Of Revenue, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

मंच पर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा…

नरोत्तम मिश्रा कभी मध्यप्रदेश की राजनीति में दहाड़ते हुए दिखाई देते थे।

अब वो रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। दतिया में आशुतोष तिवारी के प्रचार के दौरान रो पड़े! ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।

3 दिन से मन में जो ग़ुबार भरा था वो आज आँसुओं के रूप में बाहर निकला

मंच पर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा… नरोत्तम मिश्रा कभी मध्यप्रदेश की राजनीति में दहाड़ते हुए दिखाई देते थे। अब वो रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। दतिया में आशुतोष तिवारी के प्रचार के दौरान रो पड़े! ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। 3 दिन से मन में जो ग़ुबार भरा था वो आज आँसुओं के रूप में बाहर निकला

Bhind Nagar, Bhind | Jul 13, 2026

जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के कार्य से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित

 जनगणना-2027 के अन्तर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के कार्य से संबंधित प्रशिक्षण जारी है। इसके अन्तर्गत कुल 6 बैच में प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय म.प्र. भोपाल के प्रशिक्षकों डॉ. श्री कुमार रघुवंश मणि सिंह एवं श्री भारत लाल राठौर द्वारा जनगणना-2027 के अन्तर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के कार्य से संबंधित राजस्व ग्राम एवं नगर निर्देशिका ऑकडों के संकलन एवं संचयन तथा DCHB Portal & App  आदि प्रक्रियाओं से संबंधित ऑकडों के संकलन हेतु चार्ज अधिकारी तथा क्षेत्र पदाधिकारियों  को एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 यह प्रशिक्षण प्रातः 10 बजे से सायं 5.30 बजे तक शास. औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान भिण्ड में आयोजित किया गया। इसमें चार्ज जनगणना अधिकारी, जनगणना लिपिक और क्षेत्र पदाधिकारियों को जनगणना 2027 हस्तपुस्तिका से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों का पंजीकरण, जिला जनगणना हस्तपुस्तिका परिचय एवं क्षेत्र पदाधिकारियों की भूमिका, ग्राम निर्देशिका अनुसूची, डेमो जिला जनगणना हस्तपुस्तिका मोबाइल एप एवं पोर्टल पर अंत में ओपन हाउस चर्चा आदि प्रमुख बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के कार्य से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित जनगणना-2027 के अन्तर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के कार्य से संबंधित प्रशिक्षण जारी है। इसके अन्तर्गत कुल 6 बैच में प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय म.प्र. भोपाल के प्रशिक्षकों डॉ. श्री कुमार रघुवंश मणि सिंह एवं श्री भारत लाल राठौर द्वारा जनगणना-2027 के अन्तर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के कार्य से संबंधित राजस्व ग्राम एवं नगर निर्देशिका ऑकडों के संकलन एवं संचयन तथा DCHB Portal & App आदि प्रक्रियाओं से संबंधित ऑकडों के संकलन हेतु चार्ज अधिकारी तथा क्षेत्र पदाधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण प्रातः 10 बजे से सायं 5.30 बजे तक शास. औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान भिण्ड में आयोजित किया गया। इसमें चार्ज जनगणना अधिकारी, जनगणना लिपिक और क्षेत्र पदाधिकारियों को जनगणना 2027 हस्तपुस्तिका से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों का पंजीकरण, जिला जनगणना हस्तपुस्तिका परिचय एवं क्षेत्र पदाधिकारियों की भूमिका, ग्राम निर्देशिका अनुसूची, डेमो जिला जनगणना हस्तपुस्तिका मोबाइल एप एवं पोर्टल पर अंत में ओपन हाउस चर्चा आदि प्रमुख बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Department Of Revenue, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026

अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने छात्रावासों का किया निरीक्षण

अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने छात्रावास परिसर में किया पौधारोपण

मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने भिण्ड जिले के दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आज सोमवार को छात्रावास व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम शासकीय आईटीआई रोड़ स्थित शासकीय सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास भिण्ड पहुंचकर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही विद्यालय भवन की स्थिति, कम्प्यूटर कक्ष, लाइब्रेरी, रसोई व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यक सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने निर्देशित किया कि परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित हो तथा खिड़कियों और रोशनदानों में जाली लगाई जाए ताकि मच्छरों एवं जहरीले जीव-जंतुओं से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने बताया कि छात्रावास में स्थापित आरओ मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है, जिससे शुद्ध पेयजल की समस्या बनी हुई है।
अध्यक्ष डॉ. यादव ने अव्यवस्थाएं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए छात्रावास अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास में सभी आवश्यक सुविधाओं का सुधार जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए।
        इसके बाद अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने शासकीय जूनियर बालक छात्रावास के अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ऑडिट रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, स्टॉक ओपनिंग रजिस्टर मांगने के बावजूद नहीं दिए जाने पर शासकीय सीनियर उत्कृष्ट छात्रावास अधीक्षक मनोज पावक को निलंबित करने तथा सभी रजिस्टरों को जप्त करने निर्देश एसडीएम भिण्ड को दिए।
इसके बाद उन्होंने शासकीय जूनियर बालक छात्रावास भिण्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान छात्रों से संवाद करते हुए उन्होंने छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।
इसके बाद अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने शासकीय महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास भिण्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। छात्राओं द्वारा गुणवत्ता युक्त भोजन नहीं दिए जाने की शिकायत की तथा छात्रावास अधीक्षिका के बर्ताव पर असंतोष व्यक्त करते हुए हटाए जाने की शिकायत की।
अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने विभाग अधिकारी श्री चंद्रप्रकाश सोनी को छात्रावास का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं और शिकायतों की जांच कर उचित कार्यवाही करने निर्देश दिए।

छात्रावास में किया पौधारोपण

मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने एसडीएम भिण्ड श्री अखिलेश शर्मा के साथ शासकीय सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास भिण्ड परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आम के पौधे का रोपण किया।

एससी बहुल बस्ती का किया निरीक्षण

मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने शहर भ्रमण के दौरान यदुनाथ नगर में अनुसूचित जाति बस्ती का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बस्ती में निवासरत लोगों से संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली तथा जल्द से जल्द सुधार कराने आश्वासन दिया।

पत्रकारों से चर्चा कर दी जानकारी

मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव आज जिला पंचायत कार्यालय भिण्ड के सभागार में जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधुओं से रूबरू हुए।
उन्होंने पत्रकारों से संवाद कर अवगत कराया कि आयोग का मुख्य रूप से काम है कि मध्यप्रदेश शासन की योजनाएं और केंद्र शासन की योजनाएं पात्र व्यक्ति तक सही ढंग से पहुंच रही हैं या नहीं, इसके लिए आयोग काम करता है। आयोग का जो दूसरा महत्वपूर्ण काम है, वो यह है कि प्रशासन में काम कर रहे अनुसूचित जाति के लोगों के लिए प्रमोशन, बैकलॉग, नियमितीकरण, संविदा निवृत्ति इसके अंतर्गत जो शिकायतें हमारे पास आती हैं, आयोग इस संबंध में कार्रवाई करता है और शासन को इस संबंध में पत्र भेजता है।
उन्होंने बताया कि मूलभूत सुविधाएं जो छात्रावास बच्चों को नहीं मिल पाती हैं, उसके लिए आयोग काम करता है। आयोग का सबसे महत्वपूर्ण काम यह है कि सामाजिक जीवन में सामाजिक दृष्टि से और जातिगत दृष्टि से जो भेदभाव है उसको दूर करने के लिए आयोग प्रयास करता है और अपने सुझाव शासन को देता है तथा सरकार को अपने सुझाव मान्य कराने के लिए राज्यपाल से अनुमोदित कराने का काम भी आयोग करता है।

एससी वर्ग के प्रतिनिधियों, सामाजिक एवं प्रबुद्धजीवियों से किया संवाद

मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव सोमवार को सर्किट हाउस भिण्ड में आयोजित सामाजिक संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के प्रतिनिधियों, सामाजिक एवं धार्मिक बुद्धिजीवियों के साथ विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जिले में अनुसूचित जाति समाज की वर्तमान स्थिति, समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
भिण्ड प्रवास के दौरान अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव का सामाजिक एवं संगठन के व्यक्तियों द्वारा फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Schedule Caste  Welfare Department,  Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने छात्रावासों का किया निरीक्षण अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने छात्रावास परिसर में किया पौधारोपण मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने भिण्ड जिले के दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आज सोमवार को छात्रावास व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम शासकीय आईटीआई रोड़ स्थित शासकीय सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास भिण्ड पहुंचकर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही विद्यालय भवन की स्थिति, कम्प्यूटर कक्ष, लाइब्रेरी, रसोई व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यक सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित हो तथा खिड़कियों और रोशनदानों में जाली लगाई जाए ताकि मच्छरों एवं जहरीले जीव-जंतुओं से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने बताया कि छात्रावास में स्थापित आरओ मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है, जिससे शुद्ध पेयजल की समस्या बनी हुई है। अध्यक्ष डॉ. यादव ने अव्यवस्थाएं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए छात्रावास अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास में सभी आवश्यक सुविधाओं का सुधार जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने शासकीय जूनियर बालक छात्रावास के अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ऑडिट रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, स्टॉक ओपनिंग रजिस्टर मांगने के बावजूद नहीं दिए जाने पर शासकीय सीनियर उत्कृष्ट छात्रावास अधीक्षक मनोज पावक को निलंबित करने तथा सभी रजिस्टरों को जप्त करने निर्देश एसडीएम भिण्ड को दिए। इसके बाद उन्होंने शासकीय जूनियर बालक छात्रावास भिण्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान छात्रों से संवाद करते हुए उन्होंने छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने शासकीय महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास भिण्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। छात्राओं द्वारा गुणवत्ता युक्त भोजन नहीं दिए जाने की शिकायत की तथा छात्रावास अधीक्षिका के बर्ताव पर असंतोष व्यक्त करते हुए हटाए जाने की शिकायत की। अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने विभाग अधिकारी श्री चंद्रप्रकाश सोनी को छात्रावास का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं और शिकायतों की जांच कर उचित कार्यवाही करने निर्देश दिए। छात्रावास में किया पौधारोपण मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने एसडीएम भिण्ड श्री अखिलेश शर्मा के साथ शासकीय सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास भिण्ड परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आम के पौधे का रोपण किया। एससी बहुल बस्ती का किया निरीक्षण मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने शहर भ्रमण के दौरान यदुनाथ नगर में अनुसूचित जाति बस्ती का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बस्ती में निवासरत लोगों से संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली तथा जल्द से जल्द सुधार कराने आश्वासन दिया। पत्रकारों से चर्चा कर दी जानकारी मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव आज जिला पंचायत कार्यालय भिण्ड के सभागार में जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधुओं से रूबरू हुए। उन्होंने पत्रकारों से संवाद कर अवगत कराया कि आयोग का मुख्य रूप से काम है कि मध्यप्रदेश शासन की योजनाएं और केंद्र शासन की योजनाएं पात्र व्यक्ति तक सही ढंग से पहुंच रही हैं या नहीं, इसके लिए आयोग काम करता है। आयोग का जो दूसरा महत्वपूर्ण काम है, वो यह है कि प्रशासन में काम कर रहे अनुसूचित जाति के लोगों के लिए प्रमोशन, बैकलॉग, नियमितीकरण, संविदा निवृत्ति इसके अंतर्गत जो शिकायतें हमारे पास आती हैं, आयोग इस संबंध में कार्रवाई करता है और शासन को इस संबंध में पत्र भेजता है। उन्होंने बताया कि मूलभूत सुविधाएं जो छात्रावास बच्चों को नहीं मिल पाती हैं, उसके लिए आयोग काम करता है। आयोग का सबसे महत्वपूर्ण काम यह है कि सामाजिक जीवन में सामाजिक दृष्टि से और जातिगत दृष्टि से जो भेदभाव है उसको दूर करने के लिए आयोग प्रयास करता है और अपने सुझाव शासन को देता है तथा सरकार को अपने सुझाव मान्य कराने के लिए राज्यपाल से अनुमोदित कराने का काम भी आयोग करता है। एससी वर्ग के प्रतिनिधियों, सामाजिक एवं प्रबुद्धजीवियों से किया संवाद मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव सोमवार को सर्किट हाउस भिण्ड में आयोजित सामाजिक संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग के प्रतिनिधियों, सामाजिक एवं धार्मिक बुद्धिजीवियों के साथ विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जिले में अनुसूचित जाति समाज की वर्तमान स्थिति, समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। भिण्ड प्रवास के दौरान अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव का सामाजिक एवं संगठन के व्यक्तियों द्वारा फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Schedule Caste Welfare Department, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026