चानन: महजनमा कोरासी में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण#jansamasya
आजादी के 78 साल बीत जाने के बाद भी चानन प्रखंड के महजनमा कोरासी गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. 50 घरों वाले इस गांव में लोग पर जल संकट से जूझ रहे हैं. गुरुवार पूर्वाह्न 10 बजे ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक लोग झरने के पानी से अपनी ज़रूरतें पूरी करते हैं. एक चापाकल है जो दूषित पानी देता है और अक्सर खराब रहता है. यहां रोजी रोजगार की कमी है.