तुरकौलिया: शंकर सरैयां पुरानी बाजार के पास बुधवार को आग लगने से 5 आवासीय घर जलकर हुए खाक, ₹5 लाख का नुकसान
शंकर सरैयां पुरानी बाजार के पास आग लगने से बुधवार 5 आवासीय घर के साथ ₹5 लाख मूल्य का सामान जल कर खाक हो गया। जानकारी देते हुए सीओ संतोष कुमार ने बताया कि 5:30 बजे शाम को आग लगने से 5 लोगो का आवासीय घर जल गया है। स्तानीय राजस्व कर्मचारी को आग से हुए नुकसान का जायजा लेने का निर्देश दिया गया है। सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता राशि अग्निपीड़ितों को दी जाएगी।