सिंघेश्वर: सिंहेश्वर धाम में डांडिया-गरबा की धूम, मां दुर्गा की भक्ति में झूमीं बच्चियां और युवतियां
मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थित बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर परिसर में डांडिया-गरबा की धूम देखने को मिली। शारदीय नवरात्र पर बच्चियों और युवतियों ने भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। न्यास समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार खंडेलवाल ने कहा कि नृत्य भी मां दुर्गा की आराधना का माध्यम है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ती है।