शिवपुरी नगर: शिवपुरी में फिल्मी जालसाजी: दूसरे की पुश्तैनी जमीन को अपना बताकर कर डाला अनुबंध, अब कोर्ट के हंटर से दर्ज हुआ मुकदमा
जमीन हड़पने और फर्जीवाड़े के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन शिवपुरी में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक बुजुर्ग किसान की पुश्तैनी जमीन को अपना बताकर किसी तीसरे ही शख्स से सौदा कर लिया गया। ग्वालियर बायपास रोड के रहने वाले 85वर्षीय बुजुर्ग किसान रामजीलाल वर्मा की बेशकीमती जमीन का फर्जी अनुबंध तैयार करने के मामले में अब कोतवाल पुलिस ने मामला दर्ज किया