सोनबरसा: सख्ती बेअसर! सीमा पर फिर पकड़ा गया नशे का जखीरा, तस्कर चकमा देकर फरार
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की लगातार कार्रवाई के बावजूद नशा तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामले में एसएसबी ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया। कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जांच में ठेला से हजारों बोतल कोडीन युक्त सिरप मिला, जिसे जब्त कर स्थानीय थाना को सौंप दिय