कांके: हैदराबाद से देर शाम रांची एयरपोर्ट पहुंचे महागठबंधन के सभी 35 विधायक, सीएम चंपई सोरेन के विश्वासमत में होंगे शामिल
Kanke, Ranchi | Feb 5, 2024 झारखंड की राजनीति के लिए सोमवार का दिन बेहद खास है। झारखंड के नये सीएम चंपई सोरेन आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेंगे। इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। वहीं विश्वासमत से पहले हैदराबाद भेजे गए महागठबंधन के सभी 35 विधायक बीते देर शाम रांची लौट आए हैं।