बहेड़ी: पचपेड़ा गांव में बैंड मास्टर के साथ दूल्हा पक्ष ने की मारपीट, पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ा में बीती 6 मई की मध्यरात्रि करीब साढ़े बारह बजे बैंड बजाने वाले और दूल्हा पक्ष के लोगों में पैसे माँगने को लेकर विवाद हो गया दरअसल जिला रामपुर के खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कनकपुर निवासी शमसाद के मुताबिक वो बैंड बाजा बजाने का कार्य करता है