बहेड़ी: देवरनियां थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप, पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
देवरनियां थाना क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर निवासी महिला साजदा के मुताबिक गांव का ही रहने वाला अफ़राज हुसैन राजनीतिक रंजिश रखता है और उसके पुत्रों को डरा धमकाकर जान से मारने की धमकी देता है महिला का आरोप है बीती 16 अप्रैल को दिन में करीब तीन बजे अफ़राज़ हुसैन अपने तीन साथियों के साथ लाठी डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर घर में घुस आया।