बहेड़ी: नगर के मोहल्ला टांडा में कब्र बीजू का आतंक, बकरी और बिल्ली की गई जान, लोगों में दहशत का माहौल
बहेड़ी नगर के मोहल्ला टांडा वार्ड 23 के स्थानीय निवासियों के मुताबिक यहां कई रोज़ से कबर बिज्जू दिखाई दे रहा है इतना ही नहीं लोगों के मुताबिक कबर बिज्जू ने इस इलाके में पांच मई की रात करीब 11 बजे एक बकरी और एक बिल्ली पर हमला कर दिया जिससे बकरी और बिल्ली की मौत हो गई इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है ।