जयसिंहनगर: नौगाई पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया, न्यायालय में पेश
जिले के जयसिंहनगर थाना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी राजेन्द्र कुमार बैगा पुत्र रामप्रसाद बैगा उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार की शाम 7 बजे लगभग प्रेस नोट जारी कर बताया कि थाना क्षेत्र की फरयादिया युवती ने शिकायत दर्ज कराया था की उसके साथ आरोपी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है।