बाबा बेतालेश्वर धाम में 14 सितंबर से होगा भव्य श्री रामकथा महोत्सव
नैनीताल - बेतालघाट में बाबा श्री बेतालेश्वर धाम में परम पूज्य श्री रविशंकर महाराज जी के पावन आशीर्वाद एवं कृपा से आगामी 14 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक भव्य एवं दिव्य श्री रामकथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।।
महोत्सव में श्री सीता सदन, अयोध्या धाम के परम पूज्य श्री किशोरी शरण जी महाराज कथा व्यास के रूप में श्रद्धालुओं को श्री रामचरित्र की अमृतमयी कथा का रसपान कराएंगे।
रामकथा महोत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर 2026 , रविवार को प्रातः 8:30 बजे दिव्य कलश यात्रा के साथ होगा। आयोजन को लेकर रामभक्तों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं में उत्साह है।
आयोजकों ने समस्त रामभक्तों, धर्मप्रेमी बंधुओं एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार और इष्ट-मित्रों सहित बाबा बेतालेश्वर धाम पहुंचकर श्री रामकथा महोत्सव में शामिल होने तथा पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
श्रद्धालुओं को इस दौरान भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और जीवन चरित्र से जुड़ी आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी कथाओं का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।
#ShriRamKatha #RamKathaMahotsav #BabaBetalEshwarDham #BetalEshwarDham #JaiShriRam #RamBhakt #SanatanDharma #AyodhyaDham #ShriKishoriSharanJiMaharaj #KalashYatra #RamCharitra #SpiritualEvent #ReligiousEvent #SanatanCulture #Uttarakhand #Almora #RamKatha #Devotional #Bhakti #HinduCulture