कठूमर: अलवर: 'ऑपरेशन म्यूल हंटर' में 2 साइबर ठगों के खाता आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार
Kathumar, Alwar | May 29, 2026 अलवर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ और ‘साइबर संग्राम अभियान 2.0’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। कमीशन पर साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 2 प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के पास से 2 मोबाइल फोन जप्त किए है।