शामली: शामली जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस ने 372 वाहनों के चालान काटे
Shamli, Shamli | Apr 2, 2026 गुरूवार शाम 5:30 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष प्रर्वतनात्मक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुरूवार को यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 372 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें से 304 चालान हेलमेट से संबंधित रहे। ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों को जागरूक किया।