मानिकपुर: संपूर्ण समाधान दिवस में तालाब गहरीकरण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की उठाई मांग
चित्रकूट। मानिकपुर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में सहरिन गांव के ग्रामीणों ने शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में मडैयन के तालाब गहरीकरण का कार्य कागजों में पूरा दिखाकर मनरेगा भुगतान करा लिया गया। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और तालाब का वास्तविक गहरीकरण कराने की मांग सोमवार दोपहर 1 बजे की है।