बीसलपुर: गाजीपुर कुंडा में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहित का शव
बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम पांचुवा निवासी जगदेई की शादी 4 साल पूर्व बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा निवासी हरिओम से हुई थी बताया जाता है कि बुधवार को विवाहिता अपने पति से मायके जाने की बात कह रहीं थीं इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई थी गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर ही विवाहिता का शव फांसी पर लटका हुआ पाया गया