रॉबर्ट्सगंज: नगरपालिका राबर्ट्सगंज में 5 मनोनीत सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया, विधायक और चेयरमैन रहे उपस्थित
नगर पालिका परिषद सोनभद्र में मंगलवार दोपहर 12 बजे राज्यपाल द्वारा मनोनीत पांच सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार ने सभी मनोनीत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। शपथ लेने वाले सदस्यों में संजय श्रीवास्तव, ध्रुवकांत द्विवेदी, राज बहादुर सिंह पटेल, रमेश जायसवाल तथा मौजूद थे।