Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
Rahulgandhi
phn24news
Panna, Panna
| Sep 18, 2026
MORE NEWS
पन्ना में चमकी किसानों की किस्मत, खदान से निकला 4.70 कैरेट का नायाब हीरा
Panna, Panna | Sep 18, 2026
केन-बेतवा लिंक परियोजना, मझगाँव बाँध और ललितपुर-सिंगरौली रेल मार्ग से बेदखल हो रहे ग्रामीणों का 'चिता आंदोलन' आज 7वें दिन भीषण जनाक्रोश में बदल गया है। डूब क्षेत्र में आ चुके विस्थापित जब बिना मुआवजा, पारदर्शी पुनर्वास और सामाजिक आकलन के अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे थे, तब पन्ना दौरे पर आए सागर संभाग के कमिश्नर दिलीप कुमार के एक विवादित बयान ने जलते घावों पर नमक छिड़क दिया। पन्ना दौरे पर पहुँचे कमिश्नर ने आंदोलनकारियों के अस्तित्व को ही नकारते हुए उन्हें "गैर-विस्थापित" करार दे दिया, जिसके बाद प्रभावितों की भीड़ 500 से बढ़कर अचानक 1300 के पार पहुँच गई। किसान नेता अमित भटनागर का कहना है कि जब स्वयं प्रशासनिक टीम ने मौके पर 150 से अधिक प्रभावितों के नाम दर्ज किए हैं, तो इतने बड़े अधिकारी का यह बयान संवेदनहीनता और छुपाव की पराकाष्ठा है। ग्रामीणों के घरों में पानी भर रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 12.50 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता 2 महीने बाद भी नदारद है; कई परिवारों को 8 साल पुराना 5 लाख का मुआवजा तक नहीं मिला। अधिकार माँगने पर बिजली-पानी काटकर लोकतांत्रिक आवाज को दबाने की कोशिशों के बीच अब विस्थापितों ने रात में भी अनवरत आंदोलन जारी रखते हुए मशाल जुलूस निकाल दिया है। जब तक हर प्रभावित परिवार को पारदर्शी सर्वे, पूर्ण मुआवजा और सम्मानजनक पुनर्वास नहीं मिल जाता, तब तक यह लड़ाई थमने वाली नहीं है।
Panna, Panna | Sep 18, 2026
राधाष्टमी पर दुल्हन की तरह सजा पन्ना का ऐतिहासिक श्री जुगल किशोर मंदिर। रंग-बिरंगे फूलों की भव्य सजावट से निखरा पूरा मंदिर परिसर। अनुपम ज्वेलर्स के संचालक मोहित सोनी के सहयोग से हो रही विशेष पुष्प सजावट।
Panna, Panna | Sep 18, 2026
गणेश मार्केट स्थित श्री बड़े गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी का उल्लास । पंचमदिवस महाआरती, विघ्नहर्ता गणपति जी के दिव्य दर्शन
Panna, Panna | Sep 18, 2026
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक बार फिर किसानों की किस्मत चमक उठी है। पटी क्षेत्र की खदान में बद्री पटेल और उनके 5 साथियों को 4.70 कैरेट का उच्च गुणवत्ता (जेम्स क्वालिटी) का नायाब हीरा प्राप्त हुआ है। इस हीरे की अनुमानित कीमत बाजार में लगभग 15 लाख रुपये आंकी जा रही है। बद्री पटेल और उनके साथियों ने महज 15-20 दिन पहले ही इस खदान में काम शुरू किया था। बद्री पटेल ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें पहले से ही विश्वास था कि भगवान की कृपा से इस दिन हीरा जरूर मिलेगा। उन्होंने हीरा कार्यालय पहुँचकर इसे आधिकारिक तौर पर जमा करा दिया है। नीलामी के बाद मिलने वाली राशि से सभी भागीदार अपने सपनों को पूरा करेंगे। हीरा मिलने से किसान परिवारों में जश्न का माहौल है। बद्री पटेल का कहना है कि नीलामी से प्राप्त राशि से वे अपना नया घर बनवाएंगे, जबकि उनके साथी रतन सिंह यादव, भीखम प्रसाद पटेल और रामचंद्र दुबे अपने बच्चों की शादी और अन्य पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में इस रकम का उपयोग करेंगे। वही हीरा पार्क की अनुपम सिंह का कहना है कि हीरे को नियम अनुसार जांच उपरांत जमा कर लिया गया है यह जेम्स क्वालिटी का हीरा है जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा।
Panna, Panna | Sep 18, 2026
बड़े गणेश जू मंदिर में आरती दर्शन शुकवार 18 सितम्बर...
Panna, Panna | Sep 18, 2026
*संभागायुक्त ने झगरहा में ग्रामीणजनों से किया संवाद* ______ कमिश्नर सागर संभाग दिलीप कुमार ने शुक्रवार को प्रथम पन्ना प्रवास के दौरान अजयगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत मझगांय के झगरहा टोला का भ्रमण किया। यहां ग्रामीणजनों से संवाद कर खेती एवं रोजगार संबंधी कार्यों पर चर्चा की। स्वरोजगार के लिए शिविर लगाने के निर्देश भी दिए। कमिश्नर ने मझगांय बांध परियोजना के मुआवजा एवं पुनर्वास पैकेज राशि वितरण की जानकारी लेकर गांव में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछा। इस दौरान विद्युत, पेयजल के लिए हैंडपंप और आवागमन की बेहतर सुविधाओं के संबंध में निर्देशित किया। ग्रामवासियों को 2-3 दिवस में प्राप्त होने वाली साढ़े सात लाख रुपए की अतिरिक्त राशि के उचित उपयोग सहित स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र विकसित करने के लिए भी कहा। साथ ही आदिवासी बाहुल्य गांव में मत्स्य पालन गतिविधि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोसायटी गठन और पंजीयन के भी लिए निर्देशित किया। विकास की व्यापक संभावना पर भी आवश्यक चर्चा की। इस अवसर पर कलेक्टर ऊषा परमार एवं पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू सहित एसडीएम आलोक मार्को, तहसीलदार सुरेन्द्र अहिरवार व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Panna, Panna | Sep 18, 2026
मझगांय डेम में मुआवजे की मांग के बीच महिला की मौत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले—‘प्रशासन की लापरवाही से गई जान’
Panna, Panna | Sep 18, 2026