अशोक नगर: कलेक्टर का फिटनेस और पर्यावरण संदेश, साइकिल से पहुंचे कलेक्ट्रेट कार्यालय
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय सोमवार को सुबह 11 बजे साइकिल से कलेक्ट्रेट पहुंचकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में पेट्रोल और डीजल वाहनों का कम से कम उपयोग करें तथा अधिक से अधिक साइकिल चलाने की आदत अपनाएं। कलेक्टर ने कहा कि साइकिल न सिर्फ ईंधन की बचत करती है, बल्कि शरीर को स्वस्थ और फिट रखने का भी प्रभावी माध्यम है।