नकुड: ताताहेड़ी रोड से पुलिस ने 60 लाख 40 हजार रुपए की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
रविवार को गंगोह पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत एक नशा तस्कर अभियुक्त को ताताहेड़ी चौराहे से गिरफ्तार किया है l अभियुक्त के कब्जे से 60 लाख 40 हजार रुपए क़ीमत की 320 ग्राम स्मैक व बाइक और तमँचा बरामद हुआ है l अभियुक्त मूक्रीम पुत्र इस्लाम निवासी धलापडा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है l