टिब्बी: गौ सेवा के प्रति अनूठी मिसाल: गाँव गिलवाला के ग्रामीणों ने टिब्बी संस्था को भेंट किया 'गौ सेवा रथ'
मानवता और जीव दया का परिचय देते हुए गाँव गिलवाला के निवासियों ने श्री कृष्ण गौ रक्षा सेवा संस्था, टिब्बी को एक 'गौ सेवा रथ' (एम्बुलेंस) भेंट की है। संस्था द्वारा क्षेत्र में लावारिस और घायल गोवंश की निस्वार्थ सेवा से प्रभावित होकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर यह संसाधन जुटाया।गाँव में आयोजित विधिवत पूजन कार्यक्रम के बाद वाहन की चाबियां संस्था को सौंपी