धौरहरा: जगदीशपुर गांव के दबंग ने पीड़ित के खेत का रास्ता किया बंद, पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से की शिकायत
धौरहरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ईसानगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर गांव निवासी पीड़ित रामसागर ने आज सोमवार को दोपहर करीब 1:00 बजे उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है। कि पीड़ित के गांव के दबंग ने पीड़ित के खेत का रास्ता बंद कर दिया है। वही पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत उच्च अधिकारियों से की।