धौरहरा: ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक को बम्हौरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
आज रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता ने बताया है।उनका पुत्र संतोष कुमार निवासी घुरघुट्टा खुर्द थाना क्षेत्र खमरिया निवासी था। जहां युवक बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल डीडुआ जा रहा था। वही बम्हौरी गांव के के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की गंभीर रूप से घायल हो गया था। वही इलाज के दौरान बाइक सवार युवक की मौत हो गई।