धौरहरा: मुराउनपुरवा गांव में परचून की दुकान पर उधार देने से मना करने पर दबंगों ने दुकानदार को पीटा, पुलिस ने किया मामला दर्ज
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के मुराउन पुरवा गांव निवासी सुशील कुमार पुत्र रामखेलावन परचून की दुकान चलाकर अपने परिवार का जीवन यापन करता है। बीते 2 मई 2025 को गांव के अशोक पुत्र ओंकार तीन साथियों के साथ आ गए और उधर सामान मांगने लगे। उधर ना देने पर दबंगों ने पीड़ित की जमकर पिटाई कर दी थी। जहां पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला।