सिरसागंज: गौरक्षा का संदेश लेकर पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का नगर में भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं को दिलाया गौसेवा का संकल्प
सिरसागंज नगर में मंगलवार को ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने करहल तिराहा स्थित लक्ष्मी नारायण धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। गौरक्षा एवं गौसेवा को समर्पित इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। शंकराचार्य ने गौमाता के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को गौरक्षा संकल्प दिलाया।