लोहरदगा: लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी की साजिश नाकाम, 'ऑपरेशन आहट' में 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 नाबालिग बालिकाएं मुक्त
लोहरदगा रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ ने मानव तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन "आहट" के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार नाबालिग बालिकाओं को सकुशल मुक्त कराया है। गुरुवार शाम लगभग 4:00 बजे मामला प्रकाश में आया।