कोंच: उतरेंन पंचायत: पारिवारिक विवाद में युवक ने खाया ज़हर, इलाज के दौरान मौत
Konch, Gaya | May 22, 2026 प्रखंड अंतर्गत उतरेंन पंचायत के रानी बीघा गांव में पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामकृत दास के पुत्र रविरंजन दास के रूप में की गई है। घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार पारिवारिक कलह से तनाव में आकर रविरंजन दास ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया।