कासगंज: पवसरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला युवक का शव, पुलिस ने पीएम के लिए भेजकर जांच शुरू की
सीओ आँचल चौहान पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं, और फॉरेंसिक टीम भी मामले की जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा, जिससे यह स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। युवक राहुल मोहिनी गांव का रहने वाला था। जो 4 साल से अपनी पत्नी के साथ पवसरा गांव में नया मकान बनाकर रह रहा था।